India

गोवा: केंद्र सरकार की गत आठ साल की उपलब्धियों पर आयोजित बैठक मे स्मृति ईरानी ने कहा- बच्चों व महिलाओं के उद्धार में पुरुष बराबर के साझेदार

गोवा: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गोवा की राजधानी में केंद्र सरकार की गत आठ साल की उपलब्धियों पर आयोजित क्षेत्रीय बैठक की अध्यक्षता की, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के उद्धार में पुरुष बराबर के साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि सबके साथ मिलकर काम करना समाज के लिए एक बड़ा आशीर्वाद है।

उन्होंने कहा कि पूर्व की किसी सरकार ने बच्चों की देखभाल के लिए संस्थान बनाने से पहले कोई ऐसी योजना नहीं बनाई।उन्होंने कहा कि भारत में एक समय था, जब आवेदन करने के बाद जवाब नहीं आता था, तो यह मान लिया जाता था कि वह (आवेदक) बाल देखभाल संस्थान खोल सकता है। गोवा के महिला एवं बाल विकास मंत्री विश्वजीत राणे की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री ने कहा, जब हम बाल अधिकार की बात करते हैं तो हम लड़के के अधिकारों की भी बात करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि (बाल अधिकार के) सबसे खराब उल्लंघन की खबरें उन संस्थानों से आईं जिनकी जांच नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जब किशोर न्याय अधिनियम पर अनुसंधान किया जा रहा था, तब विपक्ष ने भी अपना समर्थन दिया और कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अगर कोई बाल देखभाल संस्थान खोलना चाहता है तो जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मंजूरी से पहले उस व्यक्ति की पृष्ठभूमि की जांच करें। यदि उसकी पृष्ठभूमि सही है तो वह बाल देखभाल संस्थान खोल सकता है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top