Politics

यूपी चुनाव 2022: सोनभद्र में प्रियंका गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा पर बोला हमला, बोली- कांग्रेस सरकार आने पर यूपी में लाएंगे भर्ती क्रांति

यूपी चुनाव 2022: उत्तर प्रदेश में सातवे चरण के मतदान के लिए दिग्गज नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन के लिए प्रचार अभियान बहुत जोरों- शोरो पर कर रहे है। इसी कड़ी में सोनभद्र के ओबरा विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों, नौजवानों, छोटे व्यापारियों और महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया है।

भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम यूपी में विकास की राजनीति करना चाहते हैं।ऐसी राजनीति जिसमें जाति-धर्म की बजाय रोजगार की बात हो। अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, लाभपरक खेती की बात हो। अगर आप कांग्रेस की सरकार यूपी में लाते हैं तो दशकों बाद ऐसी सरकार देखेंगे, जो आपके हित के लिए दिन-रात काम करती दिखेगी। उन्होंने युवाओं के लिए भर्ती क्रांति लाने की बात कही।

ओबरा के रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा पशुओं की समस्या पर भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि सरकारी विभागों में 12 लाख पद खाली हैं। पांच साल तक इन्होंने यह पद नहीं भरे, मगर अब चुनाव आने पर रोजगार देने की बात कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि छोटे व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ होते हैं। इस सरकार ने रीढ़ को ही कमजोर कर दिया। जो खुद कमजोर हो गया, वह दूसरों को रोजगार कहां से दे पाएगा। अपना वोट जिम्मेदारी के साथ ऐसे व्यक्ति को दीजिए, जो आपकी समस्याओं का समाधान ढूंढे और उसे दूर कराने के लिए लड़ सके। कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई कम होगी। रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में ओबरा से कांग्रेस प्रत्याशी रामराज गोंड, राबर्ट्सगंज से कमलेश ओझा, दुद्धी से प्रत्याशी बसंती पनिका, छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, चंद्रदेव राय आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top