Politics

यूपी: प्रयागराज में राहुल-अखिलेश की जनसभा में हंगामा, कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे

प्रयागराज: आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में हंगामा हुआ है। जनसभा में भगदड़ मच गई है। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए हैं। कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। हंगामा और अराजकता की वजह से दोनों नेताओं का बिना भाषण दिए वहां से लौटना पड़ा। हंगामे के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट भी हुई।

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले में दो संसदीय क्षेत्र फूलपुर और इलाहाबाद है। रविवार को दोनों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की संयुक्त चुनावी सभा थी। पड़िला महादेव फाफामऊ में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सभा मुखिया अखिलेश यादव को देखने के लिए भीड़ काबू हो गई।

कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए। कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं की इस हरकत से नाराज होकर राहुल गांधी और अखिलेश दोनों नेता बिना कुछ बोले ही मंच से चले गए। दोनों नेता हेलीकॉप्टर में बैठकर यहां से रवाना हो गए।

बता दें कि प्रयागराज में कांग्रेस तो फूलपुर में सपा का प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। दोनों के समर्थन में यह साझा रैली का आयोजन किया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top