यूपी: सीतापुर जिले में एक महिला ने चार हाथ-पैर वाले अद्भुत बच्चे को दिया जन्म, बच्चे ने 5 घंटे बाद तोड़ा दम

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर सांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां उसने सोमवार को एक अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। वह बच्चा सामान्य बच्चों से अलग था। उसके चार हाथ और चार पैर थे। ऐसे अद्भुत बच्चे को देखने के लिए लोग आ रहे थे। सुबह 10 बजे बच्चे की मौत हो गई।

बता दें कि सकरन थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के कोरियनपुरवा पूनम रमा देवी (40) के रविवार देर रात प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें पीएचसी रेवान में भर्ती कराया गया। सुबह करीब 5 बजे महिला ने इस अद्भुत बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को देखने के लिए गांव से बड़ी संख्या में लोग आने लगे। हालांकि, बच्चे ने करीब 5 घंटे बाद सुबह 10 बजे दम तोड़ दिया।

पूनम के पति रामफल ने बताया कि पत्नी ने एक अद्भुत बालक को जन्म दिया था। बालक का पूरा शरीर एक दूसरे शरीर से जुड़ा था। एक शरीर विकसित तो दूसरा अविकसित था। उसके चार हाथ और चार पैर भी थे। बच्चे को देखकर सीएचसी की कुछ महिलाएं भयभीत होने लगीं तो उसे लेकर बाहर आ गया। हालांकि, इस बच्चे ने पांच घंटे बाद दम तोड़ दिया है।

आपको बता दें कि चार हाथ और चार पैर वाले बच्चे के जन्म लेने की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। अस्पताल में लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी। बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कोई इस बच्चे को भगवान का अवतार बता रहा है, तो कोई कुदरत का करिश्मा कह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *