India

इंडियन आर्मी: भारतीय सेना ने हर साल 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड को राजधानी के बाहर करने का किया फैसला

इंडियन आर्मी: भारतीय सेना हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाती है। इस मौके पर सैन्य परेड का आयोजन भी किया जाता है। इसमें सेना अपने नए-नए हथियारों का भी प्रदर्शन करती है। सेना दिवस के मौके पर सेना के कई दस्ते और रेजिमेंट परेड में हिस्सा लेते हैं। इसके साथ कई झांकियां भी निकाली जाती हैं। सेना दिवस को हर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

पर इस बार भारतीय सेना ने हर साल 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड को राष्ट्रीय राजधानी के बाहर स्थानांतरित करने का फैसला किया है। भारतीय सेना के अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार हर साल 15 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली सेना दिवस परेड अब दक्षिणी कमान में हुआ करेगी। जिसके बाद अब 15 जनवरी 2023 को होने वाली सेना दिवस परेड का आयोजन दक्षिणी कमान क्षेत्र में होगा।

दरअसल, साल 1949 में 15 जनवरी के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। इसी उपलक्ष्य में इस दिन को सेना दिवस घोषित किया गया। भारतीय सेना का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया गया था।

Most Popular

To Top