Politics

यूपी: पहले चरण के मतदान के ठीक पहले अमरोहा में राहुल व अखिलेश करेंगे संयुक्त रैली, प्रियंका करेंगी रोड शो

सपा-कांग्रेस गठबंधन: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में माहौल अब गरमाने लगा है। पहले चरण के चुनावों की तारीख नजदीक आते-आते प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरों में तेजी आने लगी है। इसी क्रम में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के ठीक पहले इंडिया गठबंधन के नेता सक्रिय होने जा रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 अप्रैल को अमरोहा में संयुक्त रैली करेंगे। इसके लिए दोनों पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। दूसरे फेज के चुनाव के लिए यह रणनीति बनाई गई है। इस चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। यह दोनों नेता 17 को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेंगे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव संयुक्त रूप से गाजियाबाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। राहुल गांधी और अखिलेश यादव इस प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इंडिया गठबंधन के एजेंडे से वाकिफ कराएंगे।

इसी तरह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहारनपुर में रोड शो करेंगी। रोड शो के दौरान वह पार्टी उम्मीदवारों को जीताने की अपील करेंगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां ताबड़तोड़ अपने प्रचार अभियान में जुट गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top