India

मध्य प्रदेश : भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान, बोली जहां कांग्रेस की सरकार वहां हिंदू असुरक्षित, उनके लिए तो हर हिंदू आतंकवादी है

बयान: राजस्थान के उदयपुर की घटना को लेकर देशभर में माहौल गरमाया हुआ है। इस मुद्दे पर भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कालापीपल में जनसभा में अपना एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि देश में जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां हिंदू असुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के कारण कन्हैयालाल की तालिबानी अंदाज में हत्या हुई है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की रक्षा की दलाली कांग्रेस करती है। जब कुछ नहीं बचता है तो टुकड़े-टुकड़े गैंग से देश को बदनाम करने का प्रयास करती है।

किसानों को बदनाम करने का काम करती है। अच्छी योजनाओं का विरोध करती है, जिससे किसानों का कल्याण नहीं होता है। कांग्रेस के राजकुमार ने ट्वीट किया कि शांति बनाएं रखिए। भाईचारा बनाएं रखिए। क्यों भाईचारा बनाएं रखने की जिम्मेदारी क्या सिर्फ हिंदुओं की है?

सांसद ने आरोप लगाया कि वे लोग मुझसे कहते थे कि यह आतंकवादी है। उनके लिए हर हिंदू आतंकवादी है। जिसके अंदर हिंदू का खून है वह कांग्रेस में तो नहीं रहेगा। और रहना भी नहीं चाहिए। जिसके खून में हिंदुत्व है, उसे कांग्रेस से हट जाना चाहिए।

Most Popular

To Top