Maharajganj

महराजगंज: महराजगंज महोत्सव का आगाज़ पीजी कॉलेज के विशाल मैदान में 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक, तैयारियां जोरों पर



महराजगंज महोत्सव का आगाज़ पीजी कॉलेज के विशाल मैदान में 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक होने जा रहा है जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
…………….. जी हां ये महोत्सव अक्टूबर को महराजगंज का स्थापना दिवस के रूप मनाया जाता है। जिसको लेकर जिलाअधिकारी अनुनय झा तथा अपर जिला अधिकारी पंकज कुमार बर्मा के नेतृत्व में ग्राउंड की नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा काम जोरों पर है। पूरे ग्राउंड को दुल्हन की सजाने में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। इस बार महोत्सव में भोजपुरी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई मशहूर कलाकार शिरकत करेंगे।

भोजपुरी सिनेमा जगत के चर्चित अभिनेता, गायक और सांसद मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही, बॉलीवुड से मशहूर सिंगर और कंपोजर बी प्राक और प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर और अक्षरा सिंह भी अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे। हर वर्ष महोत्सव में न सिर्फ महराजगंज बल्कि अन्य जिलों से भी लोग आते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी महराजगंज महोत्सव पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्रीय कलाकारो की प्रस्तुति सहित जिले के विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top