महाराष्ट्र: मंगलवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, मनसे के पार्टी के एक नेता ने बताया कि बुधवार को उनके कूल्हे की सर्जरी होगी l 52 वर्षीय ठाकरे ने कहा था कि वह अपने घुटनों व पीठ की समस्या के लिए सर्जरी कराएंगे। इस महीने की शुरुआत में ठाकरे ने कहा था कि उनके घुटने और पीठ में दिक्कत है, इसलिए उन्हें सर्जरी करानी होगी l
मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने आज बताया कि ठाकरे की आज हिप सर्जरी होगी। आपको बता दे कि राज ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई हैं। हाल ही में राज ठाकरे महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देकर चर्चा में आए थे। वह 5 जून को अयोध्या भी जाने वाले थे, लेकिन बाद में अयोध्या के दौरे पर आने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे का अयोध्या दौरा रद्द हो गया।
बता दे गोंडा के बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह मनसे प्रमुख के अयोध्या दौरे का विरोध कर रहे थे, उनका कहना था कि राज ठाकरे उत्तर भारतीयों का अपमान करने के लिए पहले उनसे माफी मांगे, उसके बाद ही उन्हें अयोध्या में प्रवेश करने दिया जाएगा l बिना माफी मांगे हम उनके दौरे का विरोध करेंगेl