महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गत वर्ष नवंबर में ईडी ने अवैध वसूली व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद हैं। देशमुख को कंधे की सर्जरी के लिए शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मंत्री देशमुख को मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में भर्ती कराया गया था।
एक अप्रैल को सीबीआई ने उन्हें 100 करोड़ रुपये की अवैध वसूली के मामले में पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया है। सीबीआई ने 21 अप्रैल 2021 को देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने पहले देशमुख को क्लीन चिट दे दी थी, लेकिन बाद में उसने मामले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की।
यह मामला आईपीएस परमबीर सिंह के खुलासे से जुड़ा है। सिंह ने महाराष्ट्र का गृह मंत्री रहते हुए देशमुख पर 100 करोड़ रुपये महीना वसूली का आदेश देने का आरोप लगाया है।