India

महाराष्ट्र: आज पीएम मोदी देश के सबसे लंबे पुल का करेंगे उद्घाटन, नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव होंगे शामिल

अटल सेतु: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसी क्रम में मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु को जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

हजारों करोड़ की लागत से बना अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। एक अनुमान के मुताबिक पुल से हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगे हैं, इसके अलावा ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर लगे हैं। 

अटल सेतु 21.8 किमी लंबा है। 17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है। 2016 के दिसंबर माह में इसकी आधारशिला रखी थी। 16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बनादेश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, वहीं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में यह भारत के विकास की नई इबारत है।

 युवा दिवस पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कुंभ नगरी में पूरे देश से आए हुए युवाओं का मेला लगेगा, जिसके मुख्य अतिथि पीएम मोदी होंगे। सभी युवा यहां एकत्रित होकर 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेंगे। पीएम को सुनने के प्रत्यक्ष तौर पर एक लाख से ज्यादा युवा रहेंगे, वहीं देश के सभी जिलों के युवा लाइव कॉन्फ्रेंसिंग से प्रधानमंत्री को सुनेंगे।कार्यक्रम की थीम युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा रखी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top