Uncategorized

महिला शक्ति केन्द्र महराजगंज द्वारा छात्राओं को बताये गए उनके मौलिक अधिकार`दिनांक 27.11.2021 को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर महिला शक्ति केंद्र महराजगंज

महिला शक्ति केन्द्र महराजगंज द्वारा छात्राओं को बताये गए उनके मौलिक अधिकार`दिनांक 27.11.2021 को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर महिला शक्ति केंद्र महराजगंज द्वारा रामरेखा गंगाराय महिला पी.जी.कालेज महराजगंज में दहेज प्रतिषेध व घरेलू हिंसा से संबंधित आयोजित कार्यक्रम आहूत हुआ। जिसमे यूनिसेफ से डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट श्री नीरज शर्मा महिला कल्याण अधिकारी सुश्री ऋचा मिश्रा जिला समन्वयक श्रीमती संजा देवी की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम में यूनिसेफ से श्री नीरज शर्मा द्वारा छात्राओं को पॉस्को एक्ट एवं महिलाओं/किशोरियों के मौलिक अधिकारों पर चर्चा कर विस्तृत जनकारी दी गयी। महिला कल्याण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना , बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई एवं उपस्थित लोगों से लड़के और लड़की में भेद न करते हुए समान भाव से उनके पालन पोषण शिक्षा आदि की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया गया। जिला समन्वयक संजा देवी द्वारा वन स्टॉप सेंटर/महिला शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया घरेलु हिंसा के बारे में चर्चा करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर1090,1098,181,1076 आदि के बारे में चर्चा की गई इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से संबंधित बालिकाओं का चिन्हांकन करने हेतु अपिल भी की गई जिसमें विद्यालय के स्टॉफ भी उपस्थित रहें।“`

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top