MS Dhoni: भारत के पूर्व क्रिकेटर व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की पिच पर सफल होने के बाद अब फिल्मों की दुनिया में पैर रखने जा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की नॉर्थ ही नहीं साउथ में भी बहुत बढ़िया फैन फॉलोइंग है। ख़बरों के मुताबिक, एमएस धोनी बतौर प्रड्यूस अपना फ़िल्मी कैरियर शुरू कर रहे हैं। धोनी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाले है। इसके लिए उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत के बेहद करीबी माने संजय को नियुक्त किया है। इस फिल्म में लीड रोल के लिए साउथ की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक नयनतारा का चयन किया गया है।
2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स की बोली जीतने के साथ ही उन्होंने साउथ के फैंस का दिल भी जीत लिया। क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी की तमिलनाडु में बहुत फैन फॉलोइंग है और फैंस उन्हें थाला कहकर बुलाते हैं। खबरों की मानें तो धोनी ने अपनी पहली फिल्म के लिए अभिनेत्री नयनतारा से हाथ मिलाया है। नयनतारा फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। धोनी तमिल फिल्मों को प्रोड्यूस करेंगे और इसमें उनका साथ संजय भी देंगे।
संजय को रजनीकांत का करीबी बताया जाता है। कहा जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा आईपीएल के मौजूदा सत्र के बाद की जाएगी। इसके बाद जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जाएगी। धोनी से पहले क्रिकेटर हरभजन सिंह तमिल फिल्मों में एंट्री ले चुके हैं। हरभजन फिल्म ‘डिक्कीलूना’ में कैमियो और ‘फ्रेंडशिप’ में लीड रोल निभा चुके हैं। वहीं, बॉलीवुड में धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ बन चुकी है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। धोनी अपनी फिल्म के दौरान प्रमोशन का हिस्सा भी रहे थे।