मुंबई: आज से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं। इस दौरान वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार से मुलाकात करने वालीं थीं। लेकिन उद्धव ठाकरे की तबीयत खराब होने की वजह से यह मुलाकात नहीं हो पाएगी। अब ममता बनर्जी सिर्फ राकांपा प्रमुख शरद पवार से ही मुलाकात करेंगी।
आज ममता बनर्जी ने सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद ममता बनर्जी ने मुंबई में तुकाराम ओंबले की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुंबई पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक तुकाराम ने 2008 के मुंबई हमले में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।
इसके अलावा वह एक दिसंबर यानी बुधवार को मुंबई के कुछ बड़े उद्योगपतियों से भी मुलाकात कर सकतीं हैं। ममता बनर्जी की उद्योगपतियों के साथ होने वाली मुलाकात का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में निवेश को बढ़ाना है।
अधिक जानकारी के लिए इस👇 लिंक पर क्लिक करे…