India

मुंबई: शिव सेना ने रहमदिली दिखाते हुए छह साल के अनाथ को लिया गोद, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में परिजनों की हुई थी मौत

सराहनीय: शिव सेना ने रहमदिली दिखाते हुए मंगलवार को एक अनाथ को गोद लिया, बीते साल वर्ली में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में छह वर्षीय विष्णु इलाज के बाद जीवित बचा था। अब शिव सेना ने को विष्णु को गोद लिया है।

शिव सेना ने विष्णु की पूरी जिम्मेदारी ली है। मंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने नाना के साथ पूणे में रहेगा। शिवसेना ने गोद लिए गए बच्चे के नाना को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

30 नवंबर 2021 को वर्ली की एक चॉल में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए थे। घटना के बाद चारों के नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया था।

आनंद और मंगेश की हालत नाजुक थी, जबकि विद्या और विष्णु की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान विष्णु को छोड़कर बाकी तीनों लोगों की मौत हो गई थी। अब अनाथ विष्णु को शिवसेना ने गोद लिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top