India

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शहीद दिवस के दिन के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश शहीद दिवस के दिन मानने होंगे ये नियम

केंद्रीय गृह मंत्रालय: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि शहीद दिवस उचित गंभीरता के साथ मनाया जाए। गृह मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शहीद दिवस के अवसर पर कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन किया जाए।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि अतीत में यह देखा गया है कि जहां कुछ कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाता है। वहीं कई जगह इस अवसर की गंभीरता की परवाह किए बिना लापरवाही बरती जाती है। गृह मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को शहीद दिवस मनाने के लिए अपने नियंत्रण में आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को दिशानिर्देश जारी करें।

भारत सरकार के अवर सचिव प्रेम प्रकाश ने सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को भेजे अपने पत्र में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम पर भाषण, राष्ट्रीय संघर्ष हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा सकता है।

गृह मंत्रालय ने शहीद दिवस मनाने के लिए निम्नलिखित निर्देश जारी किए हैं…
1.30 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे पूरे देश में दो मिनट के लिए मौन धारण कर काम व आवाजाही बंद कर देनी चाहिए।
2.जहां भी संभव हो, दो मिनट की मौन अवधि के प्रारंभ और समाप्ति का संकेत सायरन या सेना की तोपों की ध्वनि से किया जाना चाहिए।
3.सिग्नल सुनकर (जहाँ भी उपलब्ध हो), सभी व्यक्ति खड़े हो जाते और मौन धारण करते।
4.जिन स्थानों पर कोई सिग्नल उपलब्ध नहीं है, वहां सभी संबंधितों को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखने के लिए उपयुक्त निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top