नोएडा : देश में बढ़ते कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसी क्रम में दिल्ली एनसीआर से लगे यूपी के नोएडा और गाजियाबाद में पिछले कुछ दिनों के दौरान कोरोना के मामलों में तेजी देखी गई है l
इसके बाद अब सरकार द्वारा यूपी के नोएडा यानि गौतम बुद्ध नगर में में 31 मई तक धारा 144 लागू कर दी गई है l हालांकि नोएडा में मास्क और कई नियमों में सख्ती सरकार ने पहले ही बढ़ा दी थी l दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसी के मद्देनजर शासन ने यह फैसला किया है।
तेजी से बढ़ते कोरोना केस को थामने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया, ‘आगामी त्यौहारों व बढ़ते कोविड संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में लागू धारा-144 सीआरपीसी को संशोधित करते हुए दिनांक 01.05.2022 से दिनांक 31.05.2022 तक बढ़ाया जाता है।
अब प्रदेश में 1587 सक्रिय केस हैं। नए मिले मरीजों में गौतमबुद्धनगर में 117, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। चंदौली में एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में टीकाकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक कुल 31.48 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी है।