Maharajganj

महराजगंज: नशेबाजों पर लगाम के लिये चलाया जा रहा है आपरेशन कार-ओ-बार

खुले में शराब पीने वालों पर होगी पुलिस की सख्त कार्रवाई
 कार -को- बार बनाकर नशेबाजी करने वालों का उतरेगा नशा
 सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी करने वालों के खिलाफ अभियान
 नशेबाजों की आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत के लिए जारी किया नंबर पर लगातार शिकायते प्राप्त हो रही थी, जिस पर जनपद के सभी थानो द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही की जाती है।

महराजगंज: अपनी कार को बार बनाकर और सार्वजनिक स्थानों पर महफिल सजाकर बैठने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। जिसके क्रम मे कल दिनांक 09.08.2024 को जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने अपने सर्किल के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों को विशेष निर्देशन देते हुए चेकिंग हेतु आदेशित किया गया था

क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा स्वयं के पर्यवेक्षण मे लगातार चेकिंग की गए जिसमे नियम विरूद्ध आमजन मानस को प्रभावित करते हुए खुले मे मदिरा का सेवन करते हुए पाए जाने पर धारा 34 पुलिस एक्ट व धारा 292 बीएनएस के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की गई है। इस अभियान के तहत शराब की दुकानों व सार्वजनिक स्थलों से गुजरने वाले नागरिकों, महिलाएं एवं बेटियां परेशानी का सामना करने वाले आम जनमानस को सुरक्षा प्रदान करना तथा इसके अलावा नशा करके वाहन चलाने में सड़क हादसों का भी बड़ा खतरा करने वालो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इन सभी समस्याओं के निदान के लिए आपरेशन कार-ओ-बार की शुरुआत की गई है। जो भी नशेबाज इस अभियान के दौरान पकड़े गए है उनको संबंधित थाने पर ले जाकर उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना द्वारा पुन: जनपद के सभी संभ्रांत नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को भी नशेबाजों अथवा शराब के ठेकों के बाहर होने वाली गतिविधियों से आपत्ति है, तो वह पुलिस के नंबर 9454402465 पर फोन करके सूचना दे सकता है, पुलिस शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए समस्या का निस्तारण करेगी।

अभी तक इस आपरेशन के ज़रिए जनपद के समस्त थानों द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 614 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top