Politics

यूपी: वाराणसी में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगी पल्लवी पटेल, राहुल वाराणसी में करेंगे रोडशो

यूपी: कांग्रेस न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी और पड़ाव में रात्रि विश्राम करेगी। अगले दिन 17 को वाराणसी के गोलगड्डा मंदिर मार्ग से यात्रा शुरू होगी। गठबंधन की रैली में अपना दल कमेरा वादी पार्टी की शीर्ष नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल भी शामिल होंगी। वह 16 की रात या 17 की सुबह वाराणसी आएंगी और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर वे रैली में शामिल होंगी।

आपको बता दें कि 17 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा वाराणसी पहुंचेगी। यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद राहुल गांधी की यात्रा आगे बढ़ेगी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी गोदौलिया पर आम जनता को भी संबोधित करेंगे।

पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में रैली की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी और रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जुटाया जाएगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी वाराणसी में गोलगड्डा, पीलीकोठी, विश्वेरश्वर गंज, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद वे भदोही रवाना हो जाएंगे। यात्रा अमेठी, लखनऊ, बरेली, आगरा होते हुए राजस्थान जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शामिल होने का निमंत्रण दिया था. समाजवादी पार्टी ने बताया था कि अखिलेश यादव ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और पुष्टि की है कि वह 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने पर अमेठी या रायबरेली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तय समय से दस दिन पहले यानी 10 मार्च को समाप्त हो सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top