Business

Petrol Diesel Price : सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नये दाम, जानिए कितनी है आज आपके शहर में कीमत

Petrol Diesel Price : तेल सरकारी तेल कंपनियों की ओर से प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज भी दाम स्थिर हैं। यह लगातार 128वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश की मेट्रो सिटीज के अलावा कई शहरों में पेट्रोल के दाम करीब चार महीने से नहीं बदले हैं।

पिछले कई महीनों से देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में तेल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर          डीजल        पेट्रोल
दिल्ली         86.67      95.41
मुंबई           94.14      109.98
कोलकाता   89.79    104.67
चेन्नई            91.43      101.40
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top