International

पीएम मोदी का नेपाल दौरा: आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जन्म स्थली से पीएम मोदी देंगे विश्व को शांति का संदेश

नेपाल: सोमवार 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान बुद्ध के जन्म स्थल नेपाल स्थित लूबिंनी पुहंचेंगे। वहाँ पीएम मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की जन्मभूमि लुंबिनी से विश्व को शांति का संदेश देंगे। पीएम वहां महादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से जल विद्युत और कनेक्टिविटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत भी करेंगे।इस मौके पर पीएम बौद्ध तीर्थस्थलों को रेल और सड़क मार्ग से जोड़ने की योजना का एलान कर सकते हैं।

भारतीय प्रधानमंत्री के नेपाल दौरे को दोनों देशों के संबंध को और प्रगाढ़ बनाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम मोदी करीब चार साल बाद नेपाल के दौरे पर जा रहे हैं। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने तीन बार नेपाल की यात्रा की थी। दूसरे कार्यकाल में पीएम का पड़ोसी देश का यह पहला दौरा है। पीएम मोदी के नेपाल दौरे से पिछले चार साल में दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट दूर होने की उम्मीद है। भारत की ओर से लुंबिनी में नए बौद्ध प्रतिष्ठान के निर्माण का एलान भी संभव है।

वैसे तो पीएम प्रधानमंत्री लुंबिनी में कुछ ही घंटे रुकेंगे, लेकिन इस दौरान वे दोनों देशों के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने वाले कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। पीएम की यात्रा से बौद्ध तीर्थस्थलों के विकास की गति तेज होने की भी उम्मीद है। हाल ही में नेपाली पीएम भारत के दौरे पर आए थे। ऐसे में करीब डेढ़ माह में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की यह दूसरी मुलाकात होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी 16 मई को विश्व धरोहर लुंबिनी में बुद्ध जयंती कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह बौद्ध सर्किट साझेदारी और संपर्क की अहम परियोजनाओं का एलान कर सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस बात नेपाल की राजधानी काठमांडू नहीं जाएंगे। वे लुंबिनी में ही नेपाली प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top