India

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने भाजपा की हालत देखकर जताया अफसोस, कहा कि मैं जिस भाजपा में था वह मर चुकी है….

राजस्थान: राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा सोमवार को राजस्थान पहुंचे थे। यहाँ वह चुनावों को लेकर अपना समर्थन जुटाने के लिए राजधानी जयपुर आए थे, मुख्यमंत्री गहलोत ने यशवंत सिन्हा का हार्दिक स्वागत किया। सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के लिए राजस्थान कांग्रेस और समर्थक विधायकों से वोट मांगा। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा कि चुनाव बाद मेरा क्या हश्र होगा पता नहीं l अगर मैं चुनाव जीता तो शपथ लेते ही दूसरे दिन एजेंसियों का दुरुपयोग रोक दूंगा।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। अभी मैं छत्तीसगढ़ गया था, वहां एक बिजनेसमैन के यहां इनकम टैक्स ने रेड डाली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि जिस बिजनेसमैन के इनकम टैक्स रेड हुई, उस पर इनकम टैक्स इस बात का दबाव डाल रहा था कि सरकार गिराओ। इस दुरुपयोग को मैं रोकूंगा।

इसके साथ ही राष्ट्रपति उम्मीदवार सिन्हा ने भाजपा की हालत देखकर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि मैं जिस भाजपा में था वह मर चुकी है। वहीं सिन्हा ने वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तुलना खामोश राष्ट्रपति से करते हुए कहा कि पिछले पांच साल राष्ट्रपति भवन में खामोशी का दौर देखा गया है। राष्ट्रपति को उस दौर में कई मुद्दों पर बोलना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में विधायकों की खरीद-फरोख्त पर न केवल सवाल उठाए बल्कि यह भी कहा कि महाराष्ट्र के बाद गोवा में भी विधायकों की तोड़फोड़ को लेकर खबरें आ रहीं हैं। यह सब राष्ट्रपति चुनाव के समय ही क्यों हो रहा है? यशवंत सिन्हा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी कहा कि उन्होंने राजस्थान में भले सरकार गिरने से बचा लिया हो फिर भी उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि सरकार गिराने वाले आक्रमणकारी कभी भी फिर हमला कर सकते हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top