हिमाचल: हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक करेंगी 8 रोड शो व जनसभाएं

हिमाचल विस चुनाव: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। हिमाचल में सत्ता में आने की उम्मीद कर रही कांग्रेस पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी।  प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रचार का जिम्मा संभालेंगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का पार्टी ने चुनाव प्रचार शेड्यूल तय कर दिया है। अन्य स्टार प्रचारकों का दो से तीन दिन के भीतर प्रदेश आने का कार्यक्रम तैयार होगा। 31 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे प्रियंका गांधी का कुल्लू में रोड शो होगा। दोपहर को मंडी में जनसभा होगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी 31 अक्तूबर से 10 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में आठ रोड शो और जनसभाएं करेंगी। कुल्लू, चंबा, ऊना और शिमला शहर में रोड शो किए जाएंगे। मंडी, शाहपुर, हमीरपुर और नाहन में चुनावी जनसभाएं होंगी।

इस बीच जिला कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने आशीष को टिकट दिए जाने का विरोध करते हुए हमीरपुर में आपात बैठक बुलाई थी और हाईकमान को चेताया था कि अगर आशीष को टिकट मिलती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी से सामूहिक इस्तीफा भी देंगे। दो दिन तक कांग्रेस प्रत्याशी घोषित न होने और टिकट न मिलने के कारण उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफे का एलान कर दिया। अब आशीष शर्मा निर्दलीय ही चुनाव लड़ेंगे।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम दिन तक 639 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। अब 29 अक्तूबर को नाम वापसी का दिन है।