India

राजस्थान: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का 8 सितंबर को अजमेर दरगाह का दौरा प्रस्तावित, सुरक्षा को लेकर किये गए व्यापक इंतजाम

अजमेर: बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत के चार दिवसीय दौरे पर पहुंची हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आई हैं। शेख हसीना 8 सितंबर तक भारत दौरे पर रहेंगी। इस दौरान बांग्लादेश प्रधानमंत्री शेख हसीना का 8 सितंबर को अजमेर दरगाह का दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर अजमेर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

अजमेर पुलिस अधीक्षक चुनाराम के नेतृत्व में प्रधानमंत्री शेख हसीना के रूट को ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं, जिसको लेकर तमाम पुलिस अधिकारियों और जवानों को उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी दी गई।

एसपी चुनाराम ने बताया, 8 तारीख को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अजमेर दौरे पर हैं। इस दौरान सड़क माध्यम से उनका आना प्रस्तावित है। ऐसे में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी की जा रही है, आने जाने वाले तमाम लोगों के साथ ही ट्रैफिक और दरगाह में भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इन सभी विषयों को लेकर पुलिस के जवानों और अधिकारियों को उनकी ड्यूटी को लेकर जानकारी दी गई है, जिससे कि पीएम का शांतिपूर्ण दौरा आयोजित हो सके।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दोपहर में अजमेर पहुंचेगी और सर्किट हाउस में कुछ देर विश्राम के बाद अजमेर दरगाह जियारत करने पहुंचेगी। जहां, वह नमाज भी अदा कर सकती हैं, कुछ समय दरगाह में बिताने के बाद वह सर्किट हाउस में रुककर जयपुर के लिए रवाना होंगी। इस दौरान सभी रास्ते बंद किए जाएंगे और दरगाह को भी खाली कराया जाएगा।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top