India

वेतन वृद्धि: पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के वेतन में करीब 80 प्रतिशत तक की होगी वृद्धि, उच्च वेतनमान का रास्ता साफ

वेतन वृद्धि: पॉलीटेक्निक संस्थानों के शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक स्टाफ के लिए खुशखबरी है, क्योंकि अब पॉलीटेक्निक संस्थानों के शिक्षकों और अन्य शैक्षणिक स्टाफ को उच्च वेतनमान देने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि एआईसीटीई विनियम-2019 के तहत संस्तुत वेतनमान को कैबिनेट का अनुमोदन मिल चुका है। इसलिए वित्त विभाग की सहमति लिए जाने का कोई औचित्य नहीं है। इससे प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के वेतन में करीब 80 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी।

संशोधित वेतनमान दिए जाने पर पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रधानाचार्यों का वेतन उनसे उच्च पद पर तैनात प्राविधिक शिक्षा निदेशक और अपर निदेशक से ज्यादा हो जाएगा। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के विनियम-2019 के तहत प्रधानाचार्यों को 10 हजार ग्रेड पे के आधार पर वेतन दिया जाना निर्धारित है। जबकि संयुक्त निदेशक का ग्रेड पे 7600, अपर निदेशक का 8700 और निदेशक का ग्रेड पे 8900 रुपये है।

दरअसल, कुछ समय पहले कोषागार निदेशक ने सभी कोषाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा था कि सुनिश्चित कर लें कि संशोधित उच्चीकृत वेतनमान और एरियर के भुगतान के लिए वित्त विभाग से औपचारिक मंजूरी ले ली गई हो। वहीं, प्राविधिक शिक्षा निदेशक का कहना था कि इस पत्र से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। कोषागार निदेशालय इसका निराकरण कराते हुए वेतन आहरण सुनिश्चित कराएं। यह प्रकरण शासन में पहुंचा तो विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा ने शासनादेश जारी कर कहा कि पूर्व में जारी आदेश अनुभाग की पत्रावली पर वित्त विभाग का परामर्श और सहमति लेकर ही जारी किए गए हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top