World

कामयाबी: सिर्फ 12 ग्राम मिट्टी में वैज्ञानिकों ने किया ऐतिहासिक कारनामा, चांद की माटी में उगे पौधे, अंतरिक्ष में भोजन-हवा की जगी आस

कामयाबी: वैज्ञानिकों ने पहली बार चंद्रमा की उस मिट्टी में पौधे उगाए हैं, जो मिट्टी अपोलो मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा पृथ्वी पर वापस लायी गई थी। बता दें कि यह चंद्रमा पर या भविष्य के अंतरिक्ष मिशन के दौरान भोजन और ऑक्सीजन को पैदा करने व चांद पर लंबे समय तक रहने को संभव बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इंसान ने चांद पर बसने की ख्वाहिश का जो ‘बीज’ बोया था, उसमें अब ‘कोपलें’ फूटने लगी हैं। दरअसल, वैज्ञानिकों ने चांद से धरती पर लाई गई मिट्टी में पहली बार पौधे उगाने का अनूठा कारनामा कर दिखाया है, जो भविष्य में अंतरिक्ष में भोजन और ऑक्सीजन पैदा करने की दिशा में बड़ा ऐतिहासिक कदम बन गया है।

फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए प्रयोग में चांद की माटी में न सिर्फ बीज का अंकुरण हुआ बल्कि पौधे बड़े होने में भी सफल रहे। वैज्ञानिकों ने यह शोध सिर्फ 12 ग्राम मिट्टी में किया है, जो अलग-अलग अपोलो मिशन में अंतरिक्ष यात्री लेकर आए हैं। बता दें, चांद की मिट्टी (लूनर रेगोलिथ) धरती की मृदा से बहुत अलग और पथरीली होती है, जिसमें कुछ उपजाना काफी मुश्किल काम है। लेकिन वैज्ञानिकों ने यह कामयाबी ऐसे समय हासिल की है, जब नासा के अर्तेमिस मिशन में एक बार फिर इंसान चांद पर भेजने की तैयारी है।
..
प्रयोग के लिए वैज्ञानिकों को नासा से महज कुछ चम्मच (12 ग्राम) रेगोलिथ मिली थी, जो अपोलो 11, अपोलो 12 और अपोलो 17 अभियानों के दौरान एकत्र की गई थी। उन्होंने इसे बहुत छोटे आकार की चार प्लास्टिक प्लेटों में रखकर अरबइडॉप्सिस (एक किस्म की सरसों) के बीज रोपे। फिर इन्हें पानी, धूप और ऐसे पोषक तत्व दिए, जो चांद की माटी में नहीं मिलते। इसके बाद चंद दिनों में बीजों में अंकुर फूटे और पौधे बढ़ने लग गए। 20 दिन बाद पौधों को निकालकर वैज्ञानिकों ने इनके डीएनए का अध्ययन किया।

Most Popular

To Top