रूस के राष्ट्रपति: यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सेहत को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुतिन के करीबी और एक अमीर कारोबारी का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति को ब्लड कैंसर है। एक पूर्व ब्रिटिश जासूस ने भी पुतिन के गंभीर रूप से बीमार होने की बात कही है।
रूसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों का दौर तब शुरू हुआ जब पुतिन पिछले सप्ताह रूस के विक्ट्री डे उत्सव में बेहद कमजोर नजर आए थे। इस दौरान परेड देखते हुए वह गहरे हरे रंग का कपड़ा पैरों पर डाले थे। इस दौरान वह द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धाओं के साथ बैठे थे। काले बॉम्बर जैकेट पहने पुतिन खांसते भी नजर आए थे।
क्रिस्टोफर स्टील नामक इस पूर्व जासूस ने कहा, निश्चित रूप से हम रूस और दूसरी जगहों से अपने सूत्रों से जो सुन रहे हैं उसके अनुसार पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। एक अमेरिकी पत्रिका ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने की खबर दी है। पत्रिका न्यू लाइंस ने रूसी नेता के करीबी एक कुलीन शख्स के हवाले से यह दावा किया है। वहीं एक पूर्व ब्रिटिश जासूस ने भी पुतिन के गंभीर रूप से बीमार होने की बात कही है।
पुतिन की सेहत को लेकर ये दावा एक ऑडियो टेप के सामने आने के बाद किया जा रहा है। जिसमें यह भी कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तबीयत को लेकर खबरें इसलिए भी सामने आ रही हैं क्योंकि बीते कुछ समय से जब उनको सार्वजनिक जगहों पर देखा गया तो वह स्वस्थ नहीं दिख रहे थे और उनकी गतिविधियां ये संकेत दे रही थीं कि सब कुछ सही नहीं है।
