Maharajganj

महाराजगंज: सिंदुरिया में हो रहा छः दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण, महिलाओं एवं पुरुषों की निखारी जा रही प्रतिभा, बनाया जा रहा हुनरमन्द

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया

महाराजगंज: विकास खण्ड मिठौरा अन्तर्गत सिंदुरिया चौराहे से पश्चिम स्थित सीताराम इंटरमीडिएट कालेज में खादी ग्रामोद्योग विभाग महराजगंज द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत छः दिवसीय कौशल वृद्धि प्रशिक्षण कराया जा रहा है । ताकि हुनरमन्द लोगों को स्वावलम्बी बनाया जा सके । इसमें 200 महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया । इस क्रम में बढ़ई के काम हेतु 50 पुरुष , लोहार के काम हेतु 25 पुरुष , कुम्हार के काम हेतु 25 पुरुष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं ।

बताते चलें कि 9 जून को दर्जी का प्रशिक्षण शुरू हुआ है । जिसका उद्घाटन खादी ग्रामोद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक गोरखपुर मण्डल लालजीत सिंह तथा जिला आयुक्त खादी ग्रामोद्योग विभाग महराजगंज अभिषेक प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से किया । इसमें चयनित बालिकाओं तथा महिलाओं को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

इसमें चार महिला प्रशिक्षक प्रशिक्षण दे रही हैं । इस प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य रामकिशोर , लेखाकार जितेन्द्र कुमार , मास्टर ट्रेनर शबनम शाहीन हैं । इस प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र , स्टेशनरी , आवश्यक सामग्री व कच्चा माल दिया जा रहा है । ताकि वे आगे अपना स्वरोजगार का सृजन कर सकें ।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top