कोरोना से थोड़ी राहत: कोरोना वायरस ने देशभर में एक बार फिर तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। कोरोना सारे तोड़ रहा रिकॉर्ड तोड़ रहा है, रोजाना हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। नए संक्रमितों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना महामारी का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण की रफ्तार में कभी कमी तो कभी तेजी देखी जा रही है।
कोरोना की तीसरी लहर जितनी खतरनाक हो रही है उससे अधिक संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार (24 जनवरी) के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार 64(3,06,064) नए मामले सामने आए हैं जो कि रविवार की तुलना में 27,469 कम हैं। वहीं बीते 24 घंटे में लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 21 लाख से अधिक लोग (21,87,205 ) संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 59 हजार 168( 2,59,168) लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.78 फीसदी हो गई है। देश में एक्टिव केस कुल केस के 5.57 फीसदी हैं। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 17 फीसदी से ऊपर है।
भारत में सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक में आए हैं। जहां कि बीते 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार से अधिक(50,210) आई है। केरल में 45,449 केस, महाराष्ट्र में 40,805 केस, तमिलनाडु में 30,580 केस और गुजरात में 16,617 मरीज मिले हैं। इन पांच राज्यों में देश के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या के 60.01 फीसदी मामले आए हैं। कर्नाटक में तो अकेले 16.41 फीसदी नए मामले आए हैं।
