India

सोनाली फोगाट: सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने मांगी पुलिस सुरक्षा, बोलीं- मुझे व मेरे परिवार को जान का खतरा, हमें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए

सोनाली फोगाट: हरियाणा विधानसभा चुनाव में आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत का समाचार लगातार सोशल मीडिया पर बना हुआ है। इस बीच खबर है कि हरियाणा के हिसार में फार्म हाउस पर ठहरी भाजपा नेता सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा का कहना है कि मुझे और मेरे परिवार वालों को जान का खतरा है। हमें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और जल्द से जल्द सीएम से मुलाकात करवाई जाए।

वहीं सोनाली फोगाट की मौत के मामले में हिसार से गोवा पुलिस रविवार सुबह रोहतक के बाद दोपहर को गुरुग्राम की ग्रीन सोसायटी के फ्लैट नंबर 901 में पहुंची। करीब 5 घंटे तक टीम फ्लैट में रुकी। इस दौरान टीम के साथ सोनाली के परिजन भी मौजूद थे। टीम ने वहां से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। इस दौरान टीम ने फ्लैट से सोनाली का मोबाइल, ज्वेलरी और पासपोर्ट भी बरामद किया।

वहीं, जानकारी के अनुसार सोनाली हत्याकांड में जांच के लिए गोवा पुलिस के 2 सदस्यीय टीम हिसार पहुंची थी। 4 दिन हिसार में जांच करने के बाद रविवार सुबह टीम सोनाली के पीए आरोपी सुधीर सांगवान के रोहतक वाले घर पहुंची और वहां पर करीब एक डेढ़ घंटा जांच करने के बाद गुरुग्राम रवाना हुई। यहां सुधीर सागवान ने किराये पर फ्लैट लिया हुआ था। फ्लैट की जांच के दौरान टीम के साथ सोनाली का भाई रिंकू पवार, जीजा अमन पूनिया और अन्य मौजूद रहे।

रिंकू ढाका का कहना है कि टीम ने वहां पर काफी देर तक जांच की और टीम को वहां से सोनाली का एक मोबाइल फोन, ज्वेलरी, 20 हजार रुपये, पासपोर्ट, एक डायरी, कुछ दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा एक सफारी गाड़ी खड़ी मिली। गोवा पुलिस की टीम ने सभी चीजों को सील कर दिया। रिंकू ढाका का कहना है कि परिवार पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। हम सीबीआई की जांच की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक सीबीआई जांच नहीं हो पाई है। उनका यह भी कहना है कि जो गोवा पुलिस के जो सदस्य आए हुए हैं, वह सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। हत्या के मामले में जांच न कर पुलिस प्रॉपर्टी के एंगल पर जांच कर रही है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top