कोरोना की रफ्तार: देश के पांच सबसे अधिक संक्रमित राज्यों की बात करें तो इनमें महाराष्ट्र अब भी टॉप पर है, दूसरे नंबर पर कर्नाटक, तीसरे पर केरल, चौथे पर तमिलनाडु तथा गुजरात है। लेकिन अब देश में कोरोना संकट के बीच पांच बड़े महानगरों में लोगों को राहत मिलने लगी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार दिल्ली में बीते 24 घंटे में (11,486 मामले), मुंबई में (3,568 मामले), कोलकाता में (1489 मामले), बेंगलुरु में (17,266 मामले), चेन्नई में (6,452 मामले) सामने आए हैं।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के मामलों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटे में महज यहां 3568 कोरोना केस मिले हैं। जबकि 10 मरीजों की जान चली गई। जबकि संक्रमण दर 7.15 फीसदी रह गई है। वहीं मुंबई में इससे पिछले दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 5,008 नए केस सामने आए थे। मुंबई में कोरोना के पीक से 83 फीसदी कम हुए हैं। मुंबई में सबसे अधिक केस सात जनवरी को आए थे। इस एक दिन में शहर में 20971 मामले रिपोर्ट किए गए थे।
