Politics

यूपी: कन्नौज से सस्पेंस खत्म आज अखिलेश यादव 12 बजे करेंगे नामांकन, संग रहेगा पुरा यादव कुनबा

यूपी: उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार कन्नौज की लोकसभा सीट के प्रत्याशी को सपा ने बदल दिया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं यहां से चुनाव लड़ेंगे। दो दिन पहले सोमवार को सपा प्रत्याशी के रूप में तेज प्रताप का नाम घोषित करने के बाद स्थानीय नेताओं में निराशा और नाराजगी दिखने लगी थी। कार्यकर्ताओं की मांग पर दोपहर में संकेत देने के बाद शाम को अखिलेश यादव का नाम घोषित कर दिया गया है।

सपा के गढ़ की महत्वपूर्ण लोकसभा सीट कन्नौज से लगातार अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की स्थानीय सपा नेता मांग कर रहे थे। लंबे समय से यहां के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लड़ने का आश्वासन भी देते आ रहे थे। इस बीच सोमवार को सपा ने कन्नौज से अखिलेश के यादव के भतीजे और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह को टिकट दे दिया था। इसके बाद से भाजपा ने जहां राहत की सांस ली थी, वहीं सपा नेताओं में नाराजगी और निराशा नजर आने लगी थी। वह लगातार सपा मुखिया से संपर्क करके उनसे लड़ने की मांग पर ही अड़े हुए थे।

इस बीच सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने भी अखिलेश के कन्नौज से चुनाव लड़ने की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद देर शाम पौने सात बजे समाजवादी पार्टी के एक्स पर बने ऑफीसियल एकाउंट से भी अखिलेश यादव के लड़ने और 12 बजे नामांकन करने का ऐलान कर दिया गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी आज अपराह्न 12 बजे कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान पुरा यादव कुनबा उनके साथ रहेगा। 25 अप्रैल को कन्नौज में नामांकन का आखिरी दिन है।

इधर अब कन्नौज की सियासत अखिलेश के कन्नौज से चुनाव लड़ने से और गर्मा गई है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी सुब्रुत पाठक को जिताने के लिए भी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। बता दें कि उम्मीद जताई जा रही थी कि कन्नौज लोकसभा सीट पर तेज प्रताप का टिकट कट सकता है और सपा मुखिया ही यहां से मैदान में उतरेंगे। जिस पर अब मुहर लग गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top