India

पर्यटकों के ​लिए खुला ताजमहल का म्यूजियम, पर्यटक अब कर सकेंगे फ्री-एंट्री

विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल के दीदार करने वालों के लिए खुशखबरी है। यहां ताजमहल का म्यूजियम पर्यटकों के ​लिए खुला है। इसमें देशी विदेशी सभी पर्यटक अब फ्री-एंट्री पा सकेंगे। इसकी टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रखी गई है। ताजमहल संग्रहालय प्रभारी व सहायक अधीक्षण ने बताया कि, इस संग्रहालय में देखने के लिए बहुत-सी प्राचीन वस्तुएं हैं। उन्होंने कहा कि, यहां 16 तरह के वो पत्‍थर भी रखे हैं, जिनका इस्‍तेमाल सैकड़ों साल पहले ताजमहल को बनाने में किया गया था।

इस म्‍यूजियम में ताजमहल से जुड़ी कई ऐसी चीजें रखी हैं, जिन्‍हें देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। यहां पर काओलाइट से बनी वो थाली भी है, जिस पर कोई जहरीला खाना परोसा जाता तो उसका रंग बदल जाता। कहा जाता है कि, बादशाह को दिया जाने वाला खाना इसी से जांचा जाता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top