किसानों के प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा है। सरकार ने रविवार 3 अक्टूबर से ही धान सहित सभी खरीफ फसलों की खरीद शुरू करने का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने खरीफ फसलों की खरीद जल्द शुरू करने के लिए प्रदर्शन वापस लेने की घोषणा की।
केंद्र सरकार ने हरियाणा और पंजाब में कल से खरीद शुरू करने का फैसला किया है। किसानों के भारी विरोध के बाद केंद्र सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इसका ऐलान किया। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया है।
