जिलाधिकारी महराजगंज और पुलिस अधीक्षक ने आज जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारीद्वय ने सभी बैरकों और बंदियों का गहन निरीक्षण किया।



निरीक्षण के दौरान बैरकों में किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। जेल अधीक्षक ने बताया कि नियमित रूप से जेल परिसर की जांच की जाती है। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जेल प्रशासन सतत निरीक्षण जारी रखे और विशेष रूप से शातिर किस्म के बंदियों पर कड़ी निगरानी रखे। साथ ही, जेल में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों की जानकारी समय-समय पर उच्चाधिकारियों को दी जाए।
