Maharajganj

ईद पर कड़ी सुरक्षा: महराजगंज 4 जोन और 19 सेक्टर में बंटा, 137 मोबाइल टीमें तैनात।

महराजगंज: ईद-उल-फितर के मौके पर जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 21 मार्च को होने वाली नमाज को देखते हुए पूरे जनपद को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।

जनपद में इस बार परंपरागत रूप से 330 ईदगाह और 360 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। सभी प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में जिले में भारी पुलिस बल लगाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत अतिरिक्त निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल, महिला पुलिस, पीएसी और फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 137 क्लस्टर मोबाइल टीमें सक्रिय कर दी गई हैं, जो लगातार क्षेत्र में गश्त कर हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करेंगी।

नेपाल सीमा से सटे इलाकों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, वहीं अतिरिक्त दंगा नियंत्रण बल भी मुस्तैद रहेगा।

भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर CCTV और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग द्वारा एंटी-सबोटाज चेकिंग भी कराई जा रही है। यूपी-112 वाहनों को प्रमुख मार्गों पर तैनात कर रिस्पांस टाइम बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं।

अराजक तत्वों पर नजर रखने के साथ ही सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी तेज कर दी गई है। भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग, 108 एंबुलेंस और जिला अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top