दिल्ली: आज दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश भर में लोगों को जोड़ने के लिए ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान का ऐलान कर दिया हैं। हरियाणा में इसका सात सितंबर को शुभारंभ होगा। अरविंद केजरीवाल इस अभियान के तहत देश के कोने-कोने में जाएंगे और युवा उनसे संवाद कर सकेंगे।
सीएम केजरीवाल ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान की शुरुआत बुधवार यानी 7 सितंबर से अपनी जन्मस्थली हिसार से शुरू करेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाना है। हर देशवासी को हमें इस मुहिम के साथ जोड़ना है। कल से अपनी इस यात्रा की शुरूआत अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से करने जा रहा हूं।
उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाने के लिए हमें अपने बच्चों को शानदार शिक्षा देनी होगी, पूरे देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। ये काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था। लेकिन अच्छी बात ये है कि अब ये शुरू हो गया है। हम मिलकर ये सब करेंगे। भारत अब रूकेगा नहीं।हमें मिलकर भारत को दुनिया का नम्बर-वन देश बनाना है।
