मन की बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश की जनता को संबोधित करते है, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं और देश की जनता से रूबरू होते हैं l
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जीवन और संघर्ष पर चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा देश में मंकीपॉक्स के संभावित खतरे से भी वह देशवासियों को सचेत कर सकते हैं। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी कर सकते हैं।
यह इस कार्यक्रम का 91वां एपिसोड होगा। सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी टेलीवीजन व रेडियो के माध्यम से रूबरू होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने कार्यक्रम के लिए लोगों से अपने विचार और सुझाव साझा करने की अपील की थी।
