‘टूर ऑफ ड्यूटी’: देश मे कई युवा भारतीय सेना में शामिल होने के सपने संजोते हैं l देश की सेवा करना हर एक नागरिक का सपना और कर्तव्य होता हैl ऐसे में ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ के तहत ये अवसर भारत के युवाओं को देने की प्रक्रिया चल रही है l देश में अब सेना की भर्ती के लिए भारत सरकार नई प्रक्रिया लाने जा रही है।
भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स में अब जवानों की भर्तियां टूर ऑफ ड्यूटी के तहत की जाएगी, ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ के तहत युवाओं को 4 साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा। फिर सभी को सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा। इसके बाद एक और प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
टूर ऑफ ड्यूटी/अग्निपथ योजना के तहत तीन सेवाओं – थल सेना, नौसेना और वायु सेना में भर्ती की नई प्रणाली में कुछ आमूल-चूल परिवर्तन प्रस्तावित किए गए हैं। जिसके तहत भर्ती किए गए सैनिकों में से 100 प्रतिशत चार साल बाद सेवा से मुक्त किए जाएंगे और फिर 25 प्रतिशत को पूर्ण सेवा के लिए पुनः सूचीबद्ध किया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक टूर ऑफ ड्यूटी के अंतिम प्रारूप पर बहुत चर्चा हुई है और कुछ नए सुझाव प्रस्तावित किए गए हैं और उन्हें स्वीकार किए जाने की संभावना है। नई भर्ती योजना की घोषणा अब किसी भी दिन होने की उम्मीद है।
अब चार साल की संविदा सेवा समाप्त होने के बाद 100 फीसदी सैनिकों को सेवा मुक्त किया जाएगा। फिर इसके 30 दिनों की अवधि के बाद उनमें से 25 फीसदी को वापस बुला लिया जाएगा और शामिल होने की एक नई तारीख के साथ सैनिकों के रूप में फिर से भर्ती किया जाएगा।