Uttar Pradesh

व्यापारिक प्रतिष्ठानो में चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का व्यापारियों ने किया सम्मान

सन्दीप मिश्रा

रायबरेली–अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जिला प्रभारी संदीप जैन, प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा आदि व्यापारी नेताओं ने स्थानीय दीप पैलेस में विगत दिनों विशंभर मार्केट स्थित कपड़े की दुकान में बड़ी चोरी का खुलासा कर चोरों को पकड़ने एवं रकम की बरामदगी करने पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार एवं पूरी टीम का प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर भव्य सम्मान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बताया कि दो दिनों के अंदर व्यापारी के रकम की बरामदगी एवं माल सहित चोरों की गिरफ्तारी से व्यापारियों सहित आम जनता का भरोसा पुलिस पर कायम हुआ है। जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छावड़ा एवं जिला प्रभारी संदीप जैन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के दिशा निर्देश पर कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार सिंह की पूरी टीम ने जिस तत्परता से घटना का खुलासा किया उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह तनेजा ने कहा कि इस खुलासे से व्यापारियों और पुलिस के बीच में और अच्छे संबंध कायम होंगे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर महिपाल सिंह ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल को धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस सदैव व्यापारियों के साथ रही है, अच्छे कार्य की सराहना से पुलिस का मनोबल बढ़ता है।
समारोह में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुरेश सिंह तथा संजय शर्मा, आरक्षी मो आमिर खान, शक्ति सिंह यादव, पंकज, राजू दयाल, शोभित कौशिक, लाल प्रकाश दुबे तथा होमगार्ड अश्वनी सिंह यातायात प्रभारी अरुणेश गुप्ता को प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ महामंत्री संदीप शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता संरक्षक सरदार अवतार सिंह छावड़ा महेंद्र अग्रवाल प्रेम नाथ गुप्ता सहित महिला जिला प्रभारी पूनम तिवारी महिला जिला अध्यक्ष गीता सिंह बछरावां राकेश चौधरी डलमऊ अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, दरीबा अध्यक्ष बच्चनलाल गुप्ता, वरिष्ठ व्यापारी संदीप जैन, ओमप्रकाश सावलानी, शिव नारायण सोनी, राबिन सिंह, हंसराज सावलानी, त्रिलोकीनाथ, सरवन चेनानी, दुर्गेश वर्मा आर्यन सिंह रितेश रस्तोगी अरविंद श्रीवास्तव राजू श्रीवास्तव जसपाल सिंह खनूजा, विक्की सिंह, राजेश सिंह, अमरेश निर्मल, सत्येंद्र सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top