Uttar Pradesh

यूपी: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS अधिकारियों समेत 7 और पुलिस उपाधीक्षक के हुए तबादले

तबादला: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर अफसरों के ट्रांसफर कर रही है। इसी क्रम में शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 11 आईएएस अधिकारियों समेत 7 और पुलिस उपाधीक्षको का तबादला कर दिया।

प्रतीक्षारत चल रहीं निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की सीईओ दिव्या मित्तल को देवरिया का डीएम बनाया गया है।

सोनभद्र के डीएम चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का डीएम बनाया गया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को औरैया का डीएम बनाया गया है।

राज्यपाल के विशेष सचिव बद्री नाथ सिंह को सोनभद्र का डीएम बनाया गया है।

अयोध्या के डीएम नितीश कुमार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, आगरा का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

बदायूं के डीएम मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है।

देवरिया के डीएम अखंड प्रताप सिंह को उनके स्थान पर ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण में भेजा गया है।

औरैया की डीएम नेहा प्रकाश को निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ प्रथमेश कुमार को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज देवी शरण उपाध्याय को वेटिंग में रखा गया है।

यहां देखें 👇👇👇👇 पूरी सूची…..

सात और पुलिस उपाधीक्षक को भी बदला …..
शासन ने शनिवार देर शाम सात और पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। डीजीपी मुख्यालय ने उनकी स्थानांतरण सूची जारी कर दी है।

1. रामकृष्ण चतुर्वेदी को मंडल अधिकारी बस्ती से पुलिस उपाधीक्षक कुंभ मेला प्रयागराज भेजा गया।

2. भ्रष्टाचार निवारण संगठन कानपुर में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक जयराम को मंडल अधिकारी बस्ती भेजा गया।

3. बस्ती के पुलिस उपाधीक्षक संदीप कुमार वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक कुंभ मेला प्रयागराज भेजा गया।

4. संत कबीर नगर के पुलिस उपाधीक्षक बृजेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ भेजा गया।

5. कासगंज के पुलिस उपाधीक्षक अजीत चौहान को पुलिस उपाधीक्षक संत कबीर नगर भेजा गया।

6. मंडलअधिकारी चित्रकूट राजकुमार पांडे को पुलिस उपाधीक्षक कासगंज भेजा गया।

7. प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त संजय कुमार को पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ के पद पर भेजा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top