महराजगंज: आज दिनांक 22/07/2024 को आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और डीएम महाराजगंज के नाम से तीन सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम निचलौल को दिया गया और मांग किया की निचलौल क्षेत्र के किसानों के द्वारा पीएम किसान का आवेदन ऑनलाइन कराकर ब्लॉक व तहसील से पास करने के बाद भी कृषि विभाग महराजगंज द्वारा आवेदन पत्र रिजेक्ट किया जा रहा है।
रिजेक्ट करने वाले दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए छेत्र के हजारों किसानों का पीएम किसान का आवेदन पत्र ब्लॉक तहसील व जिले पर हजारों की संख्या में पेंडिंग है जिसको तत्काल फॉरवर्ड किया जाए जिन किसानों के आवेदन पत्र में कुछ गड़बड़ी है निचलौल तहसील में कैंप लगाकर उनका आवेदन पत्र तत्काल सुधार करने का आदेश दिया जाए प्रदर्शन के दौरान दशरथ, अनीश, सुदामा,अरशद, अर्जुन ,परमानंद ,रियाज प्रमोदमिश्रा, लालू ,महबूब ,आबिद, नूर हसन रिजवान ,सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।