India

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- अब दुश्मन को उसके घर में घुस कर मार रहा भारत, यह राजनीतिक स्थिरता के कारण हुआ संभव 

अमित शाह: शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  एक समिट के दौरान कहा कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद वहां पर पर्यटन और निवेश बढ़ा है। कश्मीर के लोग शांति और सुरक्षा के बीच रह रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी को सफलता पूर्वक दूर किया। उन्होंने अपने सभी संसाधनों का बेहतर तरीके से उपयोग किया।

उन्होंने आगे कहा कि धारा 370 हटाने और आतंकवाद पर लगाम लगाने के बाद कश्मीर अब धीरे-धीरे देश के साथ एकता के साथ खड़ा हो रहा है, वह राज्य अब सामान्य हो रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि 2014 में देश को राजनीतिक स्थिरता हासिल हुई है। उसके बाद से देश को वैश्विक स्वीकार्यता भी मिल रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अब स्थित सरकार है। पहले देश में लंबे समय तक गठबंधन की सरकारों का दौर था।

गृह मंत्री ने कहा कि भारत अब उन देशों में शामिल है जो दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में मुंहतोड़ जवाब देता है। सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंक को अब भारत उनके घर में जाकर खत्म करता है। अब हम सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मन को करारा जवाब देते हैं। यह कारनामा अब तक अमेरिका और इस्राइल ही करते थे, लेकिन अब हम भी ऐसा करने में सक्षम हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top