Uttar Pradesh

यूपी: 2025 कुंभ के पहले प्रयागराज में पहला फाइव स्टार होटल का होगा निर्माण,15 दिसंबर को इनवेस्टरों के साथ पीडीए के अधिकारियों की होगी बैठक

सौगात : संगम नगरी मे शहरवासियों को प्रयागराज विकास प्राधिकरण पहले फाइव स्टार होटल की सौगात 2025 कुंभ के पहले देने जा रहा है। प्राधिकरण की ओर से इसको लेकर तैयारियां तेजी से पूरी करायी जा रही हैं, जिससे 2025 में लगने वाले कुंभ मेले से पहले शहर को फाइव स्टार होटल मिल सके। शहर में पीडीए की ओर से बनवाए जा रहे फाइव स्टार होटल के लिए जमीन तलाश ली गई है।

पीडीए के अधिकारियों ने बताया कि होटल के लिए मम्फोर्डगंज में स्थित लाला लाजपतराय मार्ग पर मौजूद पीडीए की जमीन को फाइनल किया गया है, जहां पर शहर का पहला फाइव स्टार होटल बनेगा। पीडीए की ओर से बनवाए जा रहे फाइव स्टार होटल के लिए 14500 स्क्वायर मीटर जमीन फाइनल की गई है।

इस जमीन पर फाइव स्टार होटल काम्पलेक्स के साथ ही पीडीए कार्यालय के लिए भी एक भवन का निर्माण कराया जाएगा। होटल की अनुमानित कीमत 250 करोड़ निर्धारित की गई है। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अभी शहर में एक भी फाइव स्टार होटल नहीं है। जबकि संगम नगरी में कुंभ और माघ मेला जैसे बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं, जिसमें देश के साथ ही विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं।

ऐसे में फाइव स्टार होटल बन जाने के बाद उनके ठहरने के लिए एक अच्छा विकल्प होगा। फाइव स्टार होटल को प्राइवेट इन्वेस्टर (निजी निवेशक) के जरिए पीडीए तैयार करा रहा है, जिसके लिए पीडीए की ओर से विज्ञापन भी जारी कर दिया गया है। 15 दिसंबर को इनवेस्टरों के साथ पीडीए के अधिकारियों की बैठक होनी है, जिसमें टेंडर को लेकर स्थिति साफ होगी। फर्म को टेंडर आवंटित होने के 18 महीनों के अंदर होटल का निर्माण करना होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top