Politics

यूपी: 7 बीघा जमीन दे दी दान, पूर्व सांसद व उनकी पत्नी भाजपा विधायक ने परशुराम मंदिर बनाने की घोषणा की

लखनऊ: पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी और उनकी पत्नी भाजपा विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कानपुर देहात में भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने 7 बीघा जमीन दान दे दी है।

खुशी दुबे प्रकरण पर उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि खुशी दुबे निर्दोष हैं लेकिन बिकरू में जो घटना हुई वह भी अचानक हुई थी। उसमे कोई प्री प्लानिंग नही थी। इस बात पर वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे कि इस मामले में खुशी की भी मदद की जाए।

पूर्व सांसद बोले कि बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा का सारा प्रयास बेकार जाने वाला है। ब्राह्मण भाजपा से अलग नहीं होंगे। ब्राह्मणों को इस समय भ्रमित किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि भाजपा शासन काल में ब्राह्मण प्रताड़ित और परेशान हैं ,लेकिन ब्राह्मण समाज प्रताड़ित नहीं हैं। उनका हित भाजपा में है और इस बात को वह  भलीभाँति जानते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top