Politics

यूपी: अखिलेश यादव बोले- सपा ने ही रखी थी कानपुर मेट्रो की नींव, भाजपा ने हमेशा आस्था से वोट लिया लेकिन इस बार जनता मुंहतोड़ जवाब देगी

यूपी: आज प्रधानमंत्री मोदी कानपुर दौरे पर हैं। पीएम ने मेट्रो ट्रेन का सफर कर इसकी सौगात कानपुरवासियों को दे दी है। उन्नाव मे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर खूब बरसे और कहे-  कानपुर में जिस मेट्रो का उद्घाटन हो रहा है उसकी नींव समाजवादी पार्टी ने रखी थी। भाजपा की देरी की नीति की वजह से कानपुर के लोगों को अभी तक मेट्रो नहीं मिल पाई।

उन्नाव में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी लोक भवन में बैठते हैं उसे भी सपा सरकार ने बनवाया है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा भाजपा झूठ का पुलिंदा खोलती रहेगी। भाजपा ने किसानों और बेरोजगारों को छला है। समाजवादी पार्टी की सरकार चुनाव प्रचार से नहीं जनता के समर्थन से बनेगी इसलिए चुनाव प्रचार पर रोक लगाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बिजली के कारखानों को भाजपा सरकार शुरू नहीं कर पाई जिसकी वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में गंगा में लाश बहने की बात जनता भूली नहीं है। विधानसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। कोरोना के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जो भी निर्देश देगा उसका पालन किया जाएगा।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अपने ही व्यापारी पीयूष जैन के यहां छापा मरवाया है। उसका सीडीआर चेक कराया जाए तो तमाम भाजपा नेताओं से संबंध मिलेंगे। इतनी बड़ी संख्या में मिल रही नोट यह साबित करती है कि भाजपा का नोटबंदी अभियान पूरी तरह से फेल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर की बात करती है जबकि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है। भाजपा ने हमेशा आस्था से वोट लिया है लेकिन इस बार जनता उसकी हर चालाकी का मुंहतोड़ जवाब देगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top