Uttar Pradesh

यूपी: एक ऐसी घटना जिसने फिल्म थ्री ईडियट्स की यादें ताजा कर दी, वीडियो कॉलिंग से मदद लेकर चलती बस में कराया महिला का प्रसव

बहराइच: यूपी में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने फिल्म थ्री ईडियट्स की यादें ताजा कर दीं। फिल्म में मुख्य अभिनेता आमिर खान वीडियो कॉलिंग की मदद से अपने साथियों के साथ मिलकर महिला का प्रसव करवाते हैं। इसी तरह लखनऊ से बहराइच आ रही बस में प्रसव का मामला सामने आया है। चलती बस में गर्भवती महिला का प्रसव अन्य महिला यात्रियों ने वीडियो कॉलिंग के जरिए कराया। जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

फखरपुर ब्लॉक के धर्मनपुर गांव निवासी रुकसाना गर्भवती थीं। वह चिकित्सक को दिखाने के लिए लखनऊ गईं थी। बताया जाता है कि शाम को वह अपने घर लौटने के लिए रोडवेज बस संख्या यूपी 33 एटी 4618 से आ रहीं थी। रास्ते में बाराबंकी जिले से बहराइच की ओर चलते समय महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

महिला की चीखपुकार सुनकर बस में सवार यात्री प्रज्ज्वल त्रिपाठी ने लोगों से सहायता मांगी। इस दौरान बस सवार महिला शालू श्रीवास्तव तत्काल गर्भवती के पास पहुंचीं। महिला की सास सेवानिवृत्त एएनएम हैं।

उन्होंने तत्काल अपनी सास प्रेमा श्रीवास्तव को वीडियो कॉल की। सास के बताए तरीके से महिला ने कड़ी मशक्कत के बाद चलती बस में प्रसूता का सुरक्षित प्रसव कराया। अन्य महिला यात्रियों ने भी उनका सहयोग किया। जच्चा और बच्चा को सुरक्षित हैं। सहयोगी महिलाओं के जज्बे को देखकर बस में सवार अन्य यात्रियों ने उनकी जमकर सराहना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top