Politics

UP विधानसभा सत्र: यूपी विधानसभा के चौथे दिन महिला जनप्रतिनिधियों ने कार्यवाही में निभाई खास भूमिका, पूछे कई सवाल

UP विधानसभा सत्र: विधानसभा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सिर्फ महिलाओं को ही बोलने का मौका मिला। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले महिलाएं ही सदन में अपनी बात रखी। यूपी विधानसभा के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज के दिन सदन की सिर्फ महिला सदस्यों ने ही सवाल पूछे और सदन की कार्रवाई में खास भूमिका निभाई।

इसके पहले सदन के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश में महिलाएं अहम पदों पर रही हैं। आज उनके साथ अपराध हो रहे हैं। सरकार को इस पर नियंत्रण लगाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने आजादी की लड़ाई मजबूत की और हर क्षेत्र में योगदान दिया है। महिलाओं के लिए सिर्फ एक ही दिन काफी नहीं है बल्कि उनके मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक पूरा सत्र भी कम है।

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा था कि कार्यमंत्रणा की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक बृहस्पतिवार को सदन की कार्यवाही में महिलाओं की भूमिका खास होगी। उन्होंने कहा था कि प्रश्नकाल में भी सिर्फ महिलाओं के ही सवालों पर चर्चा होगी। हालांकि अध्यक्ष की इस घोषणा पर सपा के कुछ विधायकों ने अपने सवाल लेने का अनुरोध किया, लेकिन अध्यक्ष ने उसे खारिज कर दिया। साथ ही अध्यक्ष ने विधायकों से यह भी अनुरोध किया कि बृहस्पतिवार को दर्शक दीर्घा के लिए भी सिर्फ महिलाओं को ही पास जारी किया जाएगा, इसलिए विधायक किसी व्यक्ति के लिए पास जारी करने का अनुरोध न करे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top