Politics

यूपी: भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने खाली किया अपना सरकारी बंगला, 11 जुलाई तक का मिला था समय

यूपी: हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी से हारने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने लुटियंस दिल्ली में 28 तुगलक क्रीसेंट स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, ईरानी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपना आधिकारिक आवास खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद पूर्व मंत्रियों और सांसदों को एक महीने के भीतर अपने सरकारी आवास खाली करने होंगे।

हाल ही में लोकसभा चुनाव में उन्हें उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के नेता किशोरी लाल शर्मा ने डेढ़ लाख से ज्यादा मतों से हराया था। ईरानी के लिए यह बंगला पिछले दस साल से उनका आशियाना था। अब इस बंगले से ईरानी की नेम प्लेट भी हट गई है। ईरानी 10 सालों से इस बंगले में रह रही थीं। बंगला खाली करने के लिए उनको 11 जुलाई तक का समय दिया गया था। शहरी विकास मंत्रालय के डॉयरेक्टर ऑफ एस्टेट ने उनको नोटिस भेजा था। हालांकि, केवल स्मृति ईरानी को ही नहीं बल्कि चुनाव हारने वाले सभी सांसदों को 11 जुलाई तक सरकारी बंगले खाली करने थे।

2024 के आम चुनाव में किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने पहली बार लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा था। चुनाव से पहले ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। लेकिन कांग्रेस ने पार्टी के कार्यकर्ता किशोरी लाल को अमेठी से टिकट दिया। जबकि, राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था। स्मृति ईरानी को करीब 3 लाख 72 हजार मत मिले, जबकि कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को 5 लाख 39 हजार मत मिले। पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री ने 2019 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अमेठी सीट से हरा दिया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top