Politics

यूपी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा- यह किसान नहीं चुनाव आंदोलन है, और वहां किसान पंचायत नहीं चुनाव पंचायत चलती है।, विपक्ष पर जमकर बरसे

एटा: मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एटा और कासगंज जिले में 654 करोड़ रुपये की लागत होने वाले 233 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। एटा के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। उन्होंने विपक्षी दलों पर झूठ बोलने का एजेंडा चलाने का आरोप लगाया। किसान आंदोलन पर भी बड़ा बयान दिया।

किसान आंदोलन पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसान नहीं चुनाव आंदोलन है और वहां किसान पंचायत नहीं चुनाव पंचायत चलती है। उन्होंने कहा कि कोई भी किसान भाजपा से नाराज नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आ गया है, विपक्षी गुमराह करेंगे कि भाजपा में फूट पड़ी हुई है। लेकिन ऐसा नहीं है, हम सब एकजुट हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 के चुनाव परिणाम के सदमे से वो उबरे नहीं हैं। अब 2022 में 400 सीट के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने नारा देकर बताया कि 60 फीसदी वोट हमारा, 40 फीसदी में बंटवारा और उस बंटवारे में भी हमारा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपक्षी दलों को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो हमने यात्रा शुरू की है। कम से कम 25 साल तक सपा-बसपा की सरकार वापस नहीं आने वाली।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top